Thursday, March 12, 2026
Rajasthan

CM भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में किया झंडारोहण

15 अगस्त, 2025 जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शुक्रवार को सुबह जोधपुर के सर्किट हाउस में झंडारोहण किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर नितेश कंवर के नेतृत्व में RAC की प्रथम बटालियन जोधपुर की एक कंपनी की टुकड़ी ने सलामी दी।

इस कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जोशी, अतुल भंसाली, अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएमओ शिखर अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *