Monday, August 3, 2026
Rajasthan

CAPF के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए कैलाश चन्द्र जाट

2 अगस्त, 2026 जयपुर। विद्याधर नगर स्थित होटल गैलेक्सी इन में पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कल्याण संगठन राजस्थान की AGM आयोजित हुई जिसमें CAPF के जयपुर तथा विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ने के उपरान्त संगठन की राजस्थान इकाई की कार्यकारिणी के विधिवत चुनाव संपन्न हुए जिसमें पूर्व आईजी, बीएसएफ कैलाश चन्द्र जाट को निर्विरोध सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। टोंक जिले के निवाई के निवासी पूर्व आईजी, बीएसएफ के.सी.जाट पूर्व में राजस्थान पुलिस में भी 5 साल अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा उन्हें लम्बा प्रशासनिक अनुभव है।

CAPF की उच्च परम्पराओं के अनुसार निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व आईजी, बीएसएफ मदन सिंह राठौर ने माल्यार्पण कर नव निर्वाचित अध्यक्ष पूर्व आईजी, बीएसएफ कैलाश चंद्र जाट को बधाई दी तथा उनकी सफलता की कामना की। पूर्व आईजी, एसएसबी श्याम सिंह, पूर्व डीआईजी, बीएसएफ बिशन सिंह ने भी उन्हें बधाई दी, साथ ही सीआरपीएफ, सीआईएसफ और आईटीबीपी के उपस्थित पूर्व कर्मियों ने भी पुष्प वर्षा कर उनका करतल ध्वनि से स्वागत किया तथा संगठन के हित में उनके सफल टेंनयोर की कामना की।

पूर्व CAPF कार्मिक कल्याण संगठन  राजस्थान में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआइएसएफ, एसएसबी तथा आईटीबीपी इत्यादि के राजस्थान निवासी पूर्व कार्मिकों का केन्द्रीय संगठन है जिस के अन्तर्गत सभी जिलों में जिला इकाइयां कार्यरत है। दो जिलों नागौर/डीडवाना व झुंझुनूं में संगठन के अंतर्गत पुलिस कैन्टीन (पुलिस कल्याण भण्डार) संचालित की जा रही है तथा भरतपुर में  CGHS वैलनेस सेंटर खुलने वाला है। यह संगठन राजस्थान के लगभग 16000 पूर्व CAPF कर्मियों के अतिरिक्त इतने ही CAPF के सेवारत कर्मियों के परिवारों के कल्याण कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहता है तथा यथा योग्य सहायता प्रदान करता है।

AGM के दौरान ही कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ जिसमें  लक्ष्मीनारायण सैनी, कमांडेंट (रिटा.) बीएसएफ व जितेंद्र गोस्वामी,  उप कमा (रिटा.) सीआरपीएफ को  उपाध्यक्ष, याक़ूब अली, उप कमा (रिटा.) बीएसएफ तथा विद्याधर सिंह, निरीक्षक (रिटा) सीआरपीएफ को सामान्य सचिव, अतुल व्यास,  द्वि कअ (रिटा.) एवं जितेंद्र नांगल, उप कमा (रिटा.) बीएसएफ, सचिव तथा रेवत सिंह शेखावत, JAD/ लेखा (रिटा.) सीआरपीएफ एवं एस.एम.यादव, AC(M) (रिटा.) बीएसएफ को क्रमशः ट्रेजरार व संयुक्त ट्रेजरार निर्वाचित किया गया।

मीटिंग के अन्त में पूर्व आईजी, बीएसएफ के.सी.जाट ने सभी का धन्यवाद किया तथा संगठन की प्राथमिकताओं के अनुसार मनोयोग से सहयोग करने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *