Wednesday, January 14, 2026
Rajasthan

मुद्रांक शुल्क पर छूट अब 31 अगस्त तक बढ़ी – सीएम गहलोत

जयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुद्रांक शुल्क के प्रकरणों में वसूली योग्य राशि पर दी जाने वाली पेनल्टी एवं ब्याज पर छूट के लिए विशेष राहत योजना की अवधि 31 अगस्त, 2020 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 20 फरवरी, 2020 तक के बकाया मुद्रांक शुल्क जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी में छूट के लिए यह योजना 30 जून तक के लिए लागू की थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण आमजन को इस योजना का वांछित लाभ नहीं मिल पाया था। ऎसे में योजना की अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 करने की स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *