Monday, September 14, 2026
Uttar Pradesh

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

15 अगस्त, 2026 लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने शासकीय आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त इस आजादी को बनाए रखना और देश की प्रगति में योगदान देना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और हम सभी देशवासी राष्ट्र की तरक्की में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें।

ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख स्टाफ ऑफिसर श्रीमती अमृता सोनी, स्टाफ ऑफिसर रवीन्द्र कुमार व कृष्ण गोपाल सहित मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारीगण, पुलिस कर्मी आदि उपस्थित थे।