Sunday, August 16, 2026
Uttar Pradesh

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जन भवन में आयोजित हुआ स्वल्पाहार कार्यक्रम

15 अगस्त, 2026 लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जन भवन, लखनऊ में स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रीगण, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल, अपर मुख्य सचिव, सूचना संजय प्रसाद, विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर), राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी, सैन्य प्रतिनिधि, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, मीडिया प्रतिनिधि, शिक्षाविद, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित नागरिक, उम्मीद संस्था के बच्चे, दिव्यांगजन, प्रगतिशील किसान तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्यजनों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्यजनों ने भी उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।