Sunday, August 16, 2026
Rajasthan

राज्यपाल बागडे के सानिध्य में लोकभवन में आयोजित हुआ ‘एट होम’

15 अगस्त, 2026 जयपुर। लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस पर “एट होम” का आयोजन हुआ। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में आयोजित हुए “एट होम” में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित हुए।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगंतुकों से मुलाकात कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

एट होम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कुलगुरु, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, न्यायाधीपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *