Thursday, July 9, 2026
Rajasthan

झालाना में आधुनिक मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का मंत्री खर्रा ने किया शुभारंभ

8 जुलाई, 2026 जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये झालाना स्थित 150 टीपीडी के आधुनिक मैकनाईज्ड ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ किया गया। जिसका लोकार्पण नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, प्रशासक वे. सरवणे, आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल सहित अन्य उपायुक्त मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मंत्री खर्रा के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया तथा जन्मदिन की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर मंत्री खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत’’ मिशन में यह एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे आधुनिक अपषिष्ठ प्रबंधन प्रणाली को गति मिलेगी। हम हमारे आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रख सकेगें जिसका फायदा हमारे परिवार, समाज, राष्ट्र को होगा। इसके साथ ही उन्होंने ‘‘एक पेड़ माॅ के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण कर उसके सरंक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ ने बताया कि आधुनिक मैकेनाईज्ड ट्रांसफर स्टेषन से शहर की स्वच्छता को एक नई गति मिलेगी तथा मालवीय नगर जोन व झालाना जोन में घर-घर कचरा संग्रहण से लेकर अंतिम निस्तारण की पूरी प्रक्रिया मैकेनाईज्ड होने से स्वच्छता एवं पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में मालवीय नगर जोन के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों के लिये झालाना में 100 टन प्रति दिवस (100 TPD) का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन संचालित है।

उपायुक्त (गैराज) ने बताया कि मालवीय नगर जोन व झालाना जोन में कचरे की मात्रा के दृष्टिगत यह मैकेनाईज्ड ट्रांसफर स्टेशन विकसित किया गया है। जिसकी क्षमता 150 टन प्रति दिवस (150 TPD ) है। यह मैकेनाईज्ड ट्रांसफर स्टेषन BOT (Build- Operate- Transfer) माॅडल पर बनाया गया है जिसमें समस्त सिविल, इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल कार्य कम्पनी द्वारा किया गया है। इसके साथ ही अन्य जोनों में भी ट्रांसफर स्टेशन विकसित किये जाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है।

झालाना मैकनाईज्ड ट्रांसफर स्टेशन की विषेषताऐंः-

उक्त मैकनाईज्ड ट्रांसफर स्टेशन में 03 नग रिफ्यूज काॅम्पेक्षन यूनिट, 05 नग हुक लोडर वाहन तथा 07 नग कन्टेनर है।

इसमें अलग से विद्युत जनरेटर की व्यवस्था की गई है ताकि किसी कारणवशविद्युत आपूर्ति नहीं होने पर भी प्लांट निर्वाध रूप से कार्यरत रह सके। वार्डो से आने वाले समस्त वाहनों के वजन के लिये व्यवस्था को लगाया गया है।

उक्त ट्रांसफर स्टेशन पर मालवीय नगर जोन व झालाना जोन के घर-घर कचरा संग्रहण के हाॅपर वाहनों से आने वाले कचरे को स्टेटिक काॅम्पेक्टर यूनिट में काॅम्पेक्षन कर मशीन टू मशीन लांगडियावास वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तक पहुंचाया जायेगा।

इसी के साथ (मालवीय नगर जोन व झालाना जोन) में घर-घर कचरा संग्रहण एवं परिवहन कार्य तथा जोन के ट्रांसफर स्टेशन से वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तक नगरीय ठोस अपशिष्ठ पूर्णतया मैकनाईज्ड तरीके से हो जायेगा। 

इस आधुनिक व्यवस्था के लागू होने से मालवीय नगर एवं झालाना जोन में घर-घर कचरा संग्रहण से लेकर अंतिम निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया पूर्णत मैकेनाईज्ड, वैज्ञानिक, समयबद्ध एवं पर्यावरण अनुकूल हो जायेगी। इससे परिवहन लागत एवं समय में कमी आयेगी स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण सरंक्षण को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *