Wednesday, January 14, 2026
RajasthanSpirituality

विश्व शांति एवं कल्याण हेतु 108 वेदीय सूक्ष्म गायत्री महायज्ञ हुआ सम्पन्न

28 अगस्त, 22 जयपुर। आज विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट (रजि०) द्वारा आयोजित 108 वेदीय सूक्ष्म गायत्री महायज्ञ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हरनाथपुरा, निवारू स्तिथ बड़ के बालाजी मंदिर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कालवाड़ रोड स्तिथ राम कुटिया आश्रम के महंत श्री कृष्णानंद जी महाराज रहे। विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अर्चना शर्मा रही। अतिथि का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

गायत्री परिवार द्वारा मनुष्य की व्यस्तता को देखते हुए सस्ता, सुंदर व प्रभावशाली सूक्ष्म यज्ञ की विद्या विकसित की गई हैं। ऐसे में सामुहिक रूप से यज्ञ करने से हज़ारों गुना फल प्राप्त होता हैं। महायज्ञ में 108 शादीसुदा जोड़ो से भागीदारी ली साथ ही विश्व कल्याण हेतु अपने निवास पर समयानुसार इस सूक्ष्म यज्ञ को करने जा संकल्प भी लिया।

मंच संचालन विनोद शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा एवं जयंत गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक आलोक शर्मा एवं टीम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *