पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण
15 अगस्त, 2026 कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा, संविधान के प्रति निष्ठा तथा तंबाकू-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस आयुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने एवं अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

