विरोधियों का राम मंदिर पर चिंता जताना ही सबसे बड़ा नाटक – डॉ दिनेश शर्मा
31 जुलाई, 2026 लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सपा सहित विपक्षी पार्टियां सनातन के प्रति नफ़रत से भरी हुई हैं। राम मंदिर के विरोधियों का राम मंदिर के लिए चिंता जताना ही सबसे वड़ा नाटक है।
एक बयान में उन्होंने कहा कि संसद परिसर में कांग्रेस सपा सहित विपक्षी दलों का सनातन विरोधी चरित्र सामने आया है। नाटक करने वालों की भगवान राम के प्रति श्रद्धा के नाटक की कलई खुल गई है। विपक्षी सांसद ने प्रभु राम के चित्र को अयोध्या के समाजवादी पार्टी की सांसद के पैरों के पास ज़मीन पर छुआकर भगवान राम के करोड़ों भक्तों की आस्था का अपमान किया है। राम को ना मानने वाले आज वोट के लिए नाटक कर रहे है। भ्रष्टाचार की चैंपियन रही विरोधी पार्टियां अब भगवान राम के नाम से चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश कर रही है। इससे संसद परिसर की मर्यादा का हनन हुआ है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस का आचरण ग़ैर-जिम्मेदाराना है। वे संसद में व्यवधान पैदा करके जनता के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। जो समय जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए है उसे नाम चमकाने के लिए ही प्रयोग किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद डॉ शर्मा ने कहा की मंदिर की प्रशासनिक चूक की जांच की जा रही है। सरकार आस्था से खिलवाड़ करनेवालों को दंडित करेगी, कठोरतम दंड देगी, ऐसा मुख्यमंत्री योगी पहले की कह चुके हैं।

