प्रजाधिकार संदेश मीडिया ग्रुप के राजस्थान प्रदेश कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन
7 जून, 2026 जयपुर। प्रजाधिकार संदेश मीडिया ग्रुप के राजस्थान प्रदेश कार्यालय का रविवार दिनांक 7 जून, 2026 को सायं 5 बजे जयपुर के मीडिया हब कहे जाने वाले क्षेत्र सहकार मार्ग पर भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रजाधिकार संदेश मीडिया ग्रुप के संस्थापक एवं प्रधान संपादक कृष्ण गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त, राजस्थान राजेश्वर सिंह (पूर्व आईएएस), विशिष्ट अतिथि कुलगुरु, हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय नन्द किशोर पाण्डे एवं अतिरिक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार गोरधन लाल शर्मा (आरएएस) का पुष्प गुच्छ के साथ अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने प्रजाधिकार संदेश मीडिया ग्रुप के राजस्थान प्रदेश कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में निदेशक, एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय प्रो एन के गुप्ता, आरएलडी पूर्व महासचिव राजपाल चौधरी, प्रसिद्ध चित्रकार चंद्र प्रकाश गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के मुकेश भारद्वाज, छात्र नेता विनोद भूदौली, प्रसिद्ध उद्घोषक दीपक पवार, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष बत्ता, सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा, अशफाक आलम, प्रगति व्यास, बृजमोहन धवन और दीपक ताम्बी मुख्य रूप से शामिल हुए।
मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, इतिहास, संस्कृति जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि कुलगुरु नन्द किशोर पाण्डे ने राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर और साहित्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की साथ ही अतिरिक्त निदेशक, सुजस गोरधन लाल शर्मा ने ब्रज क्षेत्र एवं राजस्थान की विविध भाषा के संदर्भ में विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रकट किए।
मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रजाधिकार संदेश मीडिया ग्रुप के संस्थापक एवं प्रधान संपादक कृष्ण गोपाल शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।


