SBI ने शहीद अग्निवीर के परिजन को दिये 1.5 करोड़ रुपए
19 जून, 2026 नावा। भारतीय स्टेट बैंक, नावा शाखा द्वारा स्वर्गीय अग्निवीर खेमाराम कुमावत के परिजनों को ₹1.50 करोड़ का बीमा दावा चेक प्रदान किया गया। यह दावा राशि भारतीय स्टेट बैंक के डिफेंस सैलरी पैकेज के अंतर्गत अग्निवीरों हेतु उपलब्ध एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर के तहत प्रदान की गई है.
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अभिजीत झा, मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार मीणा, शाखा प्रबंधक पृथ्वीपाल सिंह शेखावत तथा पुखराज माली उपस्थित रहे।
बैंक अधिकारियों ने स्वर्गीय अग्निवीर खेमाराम कुमावत के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

