Thursday, March 5, 2026
Rajasthan

गहलोत खुद के काले कारनामें भूल रहे – डॉ अरुण चतुर्वेदी

29 अक्टूबर, 2025 जयपुर। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का व्यक्तव्य ‘‘सौ-सौ चूहें खाकर बिल्ली हज को चली‘‘ के मुहावरे को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेज पार्टी के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी पर झूठें आरोप लगाकर देश को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे है।

डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि अशोक गहलोत अपनी सरकार में 5 साल तक जल जीवन मिशन में हुए घोटालों को भूल गए है। गहलोत के मुख्यमंत्री रहते डीओआईटी विभाग में पैसों का जखीरा मिला। कांग्रेस की सरकार जनता की चिंता को छोड़ लगातार दो साल तक विभिन्न होटलों में बैठी रही और पैसो का दुरूपयोग करके सत्ता बचाने के प्रयास करते रहे।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के कालखण्ड में साल 1950 के जीप घोटालें से लेकर अलग-अलग घोटालों में कांग्रेस पार्टी हमेशा शामिल रही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोकतंत्र पर विश्वास रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *