Saturday, March 14, 2026
Rajasthan

प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं – राज्यपाल मिश्र

जयपुर, 04 जुलाई। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरू पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने कहा है कि ‘‘गुरू पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन गुरू की पूजा की जाती है। शिष्यों को सद्मार्ग पर लाना ही गुरू को गुरू के पद पर प्रतिष्ठित करता है। हमें युवा पीढ़ी को सिखाना है कि वे अपने अध्यापकों का सम्मान करें। उनके दिखाये मार्ग पर चले और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभायेें।‘‘

राज्यपाल कलराज मिश्र से शनिवार को यहां राज भवन में राज्य के नवनियुक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से मुख्य सचिव राजीव स्वरूप की यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

ये जानकारी डाॅ. लोकेश चन्द्र शर्मा, सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) राज्यपाल, राजस्थान ने  मीडिया को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *