Sunday, August 2, 2026
Uttar Pradesh

डीसीपी सेन्ट्रल ने श्रावण मास में संतों संग की समीक्षा गोष्ठी

31 जुलाई, 2026 कानपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक एवं दर्शन व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह द्वारा थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री आनन्देश्वर महादेव मन्दिर, परमट में मन्दिर के महंतों एवं प्रबंधन समिति के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।

गोष्ठी के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा एवं समीक्षा की गई—

1-जलाभिषेक एवं दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं प्रभावी भीड़ प्रबंधन।

2-मन्दिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था।

3-यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उपाय।

4-सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा।

5-गंगा के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था।

6-पुलिस एवं मन्दिर प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर बल।

इस अवसर पर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी प्रथम सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित जलाभिषेक एवं दर्शन की सुविधा प्राप्त हो।

गोष्ठी के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, कर्नलगंज भी उपस्थित रहीं।