Wednesday, July 29, 2026
NationalRajasthan

कुलदेवी के दर्शन को जुटेगा गोयनका समुदाय, “गोयनका संगम-2026” में शामिल होंगे सीएम

29 जुलाई, 2026 जयपुर। भारत और विदेशों में बसे दिग्गज गोयनका उद्योगपति आगामी 7 से 11 सितम्बर, 2026 को फतेहपुर शेखावाटी  में इकट्ठा होंगे।

श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट, कोलकत्ता द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले “गोयनका संगम-2026” के दौरान भारत और विदेशों में  बसे गोयनका समुदाय के सबसे धनी उद्योगपति अपने परिवार के साथ चार दिन तक अपने पैतृक गांव फतेहपुर शेखावाटी में अपनी कुल देवी “दादी जी ” के मन्दिर में   विशेष अनुष्ठान और पूजा अर्चना करके आराध्य देवी का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।

इस संगम में एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा,  इमामी ग्रुप के को-चेयरमैन आर एस गोयनका, टैली ग्रुप के चेयरमैन भरत गोयनका, पशुपति ग्रुप के चेयरमैन विष्णु गोयनका, गोल्डन गोयनका समूह के चेयरमैन गिरधारी लाल गोयनका एवं गोल्डी मसाले के डायरेक्टर आकाश गोयनका सहित देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति हिस्सा लेंगे। संगम में देश-विदेश से व्यापारिक घरानों के लगभग 600 लोग इस संगम में शिरकत करेंगे।

श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट, कोलकत्ता के मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील कुमार गोयनका ने बताया की फतेहपुर शेखावाटी में आयोजित किये जाने वाले इस पांच दिवसीय “गोयनका संगम-2026” के चौथे दिन 10 सितम्बर, 2026 को व्यापार, समाज सेवा, कला, विज्ञान, खेल कूद, शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने बाले “गोयनका समुदाय” के शूरवीरों को  पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी दिन रात्रि को श्रीमती कृष्णा विजयवर्गीय (कोटा) द्वारा जागरण ओढ़नी    उत्सव का आयोजन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस समारोह में पुरस्कार वितरण हेतु मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगे एवं
राजस्थान सरकार में शहरी विकास, आवास और स्थानीय निकाय राज्य मन्त्री ( स्वतन्त्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा  पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अवसर पर संबंधित सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी समारोह में हिस्सा लेंगे।

श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट द्वारा     देश की प्रगति में अपना सर्वोच्च स्थान रखने वाले गोयनका परिवार के सदस्यों के लिए वर्ष-2019 में वार्षिक पुरस्कारों की शुरुआत की गयी है।

गोयनका समुदाय की नई पीढ़ी को समृद्ध मारवाड़ी सांस्कृति और परम्पराओं के बारे में शिक्षित करने के लिए पांच दिनों के दौरान अनेक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, ताकि वह अपने पूर्वजों की जन्मभूमि से भावनात्मक तौर से जुड़ सकें और पारिवारिक परम्पराओं को अपनाएं।

श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट की  अवार्ड समिति के चेयरमैन अरुण गोयनका ने सभी योग्य ब्यक्तियों से स्वयं या पात्र ब्यक्तियों को इस अवार्ड के लिए नामांकित करने का अनुरोध किया। यह नामांकन ट्रस्ट की वेबसाइट पर भेजे जा सकते हैं। यह नामांकन 31 जुलाई, 2026 तक भेजे जा सकते हैं जबकि पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा     सितम्बर, 2026 के पहले हफ्ते में की जाएगी। विजेताओं का चयन तीन सदस्य ज्यूरी द्वारा किया जायेगा। जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है।

गोयनका समुदाय का भारतीय उद्योग जगत पर पिछले तीन   शताब्दियों से दबदबा रहा है और इन्होने भारत के इलावा अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, दुबई, सिंगापुर सहित अनेक देशों के आर्थिक विकास में अथाह योगदान किया है।

इस अवसर पर प्रमुख कथा बाचक पूजय साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी जी वृन्दावन तीन दिन तक धार्मिक प्रवचन देंगी।

इस दौरान योग साधना, परिचय मिलन संगोष्ठी, मोटिवेशन आदि सत्र भी आयोजित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *