Tuesday, July 28, 2026
Bihar

कारगिल विजय दिवस पर अहिरौली में हुआ पूर्व सैनिकों का सम्मान

26 जुलाई, 2026 बक्सर। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी जिला कार्यालय अहिरौली में ‘भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ’ के तत्वावधान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता एवं राजकुमार कुंवर के संचालन में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में देश की रक्षा करने वाले वीर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के वीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को नमन किया।

जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में देश विरोधी ताकतों द्वारा किस प्रकार धीरे-धीरे सेना के प्रति उपेक्षा और मजाक का भाव खड़ा किया जा रहा था, इसे देश ने देखा है। देश की क्षत्रिय शक्ति को कमजोर करने और मजाक का पात्र बनाने का षड्यंत्र रचा गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के प्रति जो स्वाभिमान और आत्मसम्मान का भाव पुनः जागृत हुआ है, उसी का परिणाम है कि आज भारतीय सेना दुनिया की सबसे मजबूत और सशक्त सेनाओं की कतार में गर्व से खड़ी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनका अभिनंदन किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में पूर्व सैनिक हरेंद्र तिवारी, विद्यासागर चौबे, आरबी सिंह, धनंजय दुबे, बी पांडे, सुरेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, संजय पाठक, अलख नारायण श्रीवास्तव, तारकेश्वर पांडे, रितेश पांडे सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।