डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को दोहराया
6 जुलाई, 2026 बक्सर। भारतीय जनता पार्टी, बक्सर द्वारा पार्टी कार्यालय, अहिरौली में जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान और उनके ‘अखंड भारत’ के स्वप्न को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भुवन ने दुर दराज से आए भाजपा कार्यकर्ताओं का तथा केंद्र और प्रदेश से आए नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके आदर्श ही हमारे राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प अब जन-आंदोलन बन चुका है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक आनन्द मिश्रा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में भारत ने न केवल आर्थिक प्रगति की है, बल्कि वैश्विक पटल पर एक नई पहचान भी बनाई है।
प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा और भाजपा जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की और संचालन महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया।
इस भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में राणा प्रताप सिंह, सचिता भगत पूर्व जिलाध्यक्ष, पूनम रविदास, धनन्जय त्रिगुण, मिठाई सिंह, निर्भय राय ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए एक स्वर में राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनीत सिंह, मिना सिंह कुशवाहा, रमेश गुप्ता, शिला त्रिवेदी, (जिला उपाध्यक्ष) इंदु देवी, दिलीप चन्द्रवंशी, भुटेली तिवारी, ओमज्योति भगत, संध्या पाण्डेय, सुधा गुप्ता, रेखा शर्मा, अरविंद पासवान, दीपक पाण्डेय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, सुनील कुमार सिंह, हिरामन पासवान, मनोज पांडेय, धनन्जय राय, पिंकी पाठक, प्रिया राय, मंजू देवी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

