20 सूत्रीय मांगों को लेकर आयकर कार्यालय में हुआ विरोध प्रदर्शन
5 फरवरी, 2026 कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति, नई दिल्ली के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल के सभी कार्यालयों में बीस सूत्रीय मांगों के समर्थन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर मध्यावकाश प्रदर्शन को शतप्रतिशत सफल बनाया।
कानपुर मुख्यालय स्थित आयकर भवन प्रांगण में विरोध प्रदर्शन को आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के महासचिव काम० राघवेन्द्र सिंह एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के महासचिव काम० सुनील कुमार ने कैडर रिव्यू एवं रीस्ट्रक्चरिंग को शीघ्र लागू करने, नॉन-IRS कैरियर प्रोग्रेशन कमेटी की रिपोर्ट में JCA के सुझावों को शामिल करने, 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में संघ के सुझावों को सम्मिलित करने, 1 जनवरी 2026 से 50% महंगाई भत्ते को मूल वेतन में समाहित करने, OPS की बहाली, 18 माह के बकाया DA के भुगतान, कैजुअल लेबर के नियमितीकरण आदि प्रमुख मांगों के समर्थन में मुख्य संबोधन किया।
इस प्रदर्शन की अध्यक्षता एस.के. वर्मा, अध्यक्ष (आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ) ने की एवं सञ्चालन अमिय आनंद पाण्डेय, अपर सचिव (आयकर कर्मचारी महासंघ) ने किया।
इस अवसर पर राजपत्रित अधिकारी संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ से प्रमुख वक्ताओं में शरद प्रकाश अग्रवाल, शांति भूषण मिश्रा, शिवेन्दु श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, नवनीत शुक्ला, के अतिरिक्त अनुराग बाजपाई, पंकज यादव, मुकेश कुमार, अनिल चौधरी, के.के.शुक्ल, शैलेन्द्र भारतीय, उमेश वर्मा, वैभव सचान, अशोक द्विवेदी, संजय कुमार, हिमांशु सिंह, अनूप तिवारी, तन्मय त्रिपाठी, राम प्रताप, श्रेय वर्धन पाण्डेय, शशांक ज्योति, दीपांकर चौरसिया, शक्ति कृष्ण शुक्ला, नरेन्द्र सिंह, क्षितिज शुक्ला, अभिषेक केसरवानी, आदि के साथ भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

