गीग वर्कर्स हेतु साक्षरता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
23 फरवरी, 2026 लखनऊ। जनपद के गीग वर्कर्स को डिजिटल एवं वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिंद्रा फाइनेंस एवं NIIT फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से एक डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लक्ष्मी लॉन, सीतापुर रोड (छठा मील) पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम विकास अधिकारी बक्शी का तालाब कृष्णकांत पांडे, अरुण त्रिवेदी एवं NIIT फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत NIIT फाउंडेशन के मुख्य वित्तीय प्रशिक्षक रितेश कुमार शर्मा द्वारा की गई, जिन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव एवं आय– बचत की मूल अवधारणाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
इसके पश्चात वित्तीय सहायक प्रशिक्षक मनोज कुमार ने रोचक एवं सरल तरीके से विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
NIIT फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप ने उपस्थित गीग वर्कर्स को सुरक्षित निवेश एवं धन के सुनियोजित प्रबंधन के तरीकों से अवगत कराया
कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी पक्षी का तालाब कृष्णकांत पांडे एवं अरुण त्रिवेदी ने उपस्थित गीग वर्कर्स को संबोधित करते हुए NIIT फाउंडेशन एवं महिंद्रा फाइनेंस की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रिया, महेंद्र कश्यप, फैजी, ओम एवं मनोज आदि उपस्थित रहे।

