भगवान देवनारायण की जन्मस्थली पर विकसित हो हेरिटेज कॉरिडोर – डॉ अलका गुर्जर
3 अगस्त, 2026 नई दिल्ली। संसद भवन में शून्यकाल के दौरान राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ अलका गुर्जर को पहली बार अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ।
सांसद डॉ अलका गुर्जर ने सदन में भगवान श्रीं देवनारायण जी की पावन जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी से भगवान श्रीं सवाई भोज मंदिर तक हेरिटेज कॉरिडोर विकसित करने की मांग रखी। साथ ही सवाई भोज के ऐतिहासिक बाँध को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर की तर्ज पर विकसित करने, दोनों तीर्थस्थलों पर राष्ट्रीय स्तर के पैनोरमा, डिजिटल संग्रहालय , ओपन एयर थिएटर की स्थापना तथा दोनों मंदिरों के मध्य फोर-लेन सड़क संपर्क विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
सांसद डॉ गुर्जर ने बताया कि इससे धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय विकास,स्थानीय युवाओ के लिए स्वरोजगार और ग्रामीण पर्यटन के नये द्वार खुलेंगे।

