Saturday, July 25, 2026
Uttar Pradesh

समाज सेविका निहारिका सिंह ने SDM को दिया ज्ञापन

24 जुलाई, 2026 कानपुर। भोगनीपुर विधानसभा प्रत्याशी एवं समाज सेविका निहारिका सिंह ने मौहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को बचाने एवं नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय अधिवक्ता साथियों के साथ कानपुर देहात SDM, भोगनीपुर तहसील में जाकर आज ज्ञापन सौंपा।

जौहर विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं अपितु शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसे बचाने के लिए हम हर लोकतांत्रिक और संवैधानिक लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े हैं।

उसी क्रम में समाज सेविका निहारिका सिंह ने नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को सही ठहराते हुए केंद्र सरकार से छात्रो के भविष्य से खिलवाड़ ना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सरकार से कठोर कानून बनाने की अपील की है।