Saturday, July 18, 2026
Rajasthan

अमृत ग्रुप ने किया वृक्षारोपण

17 जुलाई, 2026 जयपुर। अमृत ग्रुप एनजीओ द्वारा जयपुर के सेक्टर-11, मालवीय नगर में विशाल वृक्षारोपण किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं एनजीओ संचालक राजन सरदार ने बताया कि प्रकृति और पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी “एक पेड़ मां के नाम” का नारा दिया है उसमें माँ और कोई नहीं हमारी धरती मां ही हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

इस अवसर पर संस्था के टिंकू आहूजा, सुधीर जैन, हेमेंद्र मंगल, आशीष मिश्रा, सतीश मीणा, विक्की, यशवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, मलिंगा, शनाया व समस्त अमृत ग्रुप मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *