Sunday, September 13, 2026
Rajasthan

जुआ खेलते सरपंच-वार्ड पार्षद सहित 13 गिरफ्तार

14 मार्च, 22 बूंदी। आज राजस्थान के बूंदी में थाना तालेड़ा एवं जिला स्पेशल टीम ने रविवार रात थाना क्षेत्र के बडून्दा गांव के पास नहर के किनारे बने एक फार्म हाउस में दबिश देकर ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगा रहे सरपंच एवं वार्ड पार्षद सहित 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर दांव पर लगे 1.97 लाख रुपए, 14 मोबाइल फोन एवं ताश की 12 जोड़ियां बरामद की है।

बूंदी एसपी जय यादव ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बडून्दा गांव के पास नहर के किनारे संजय सोनी के फार्म हाउस पर काफी लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के मार्गदर्शन व सीओ केशवरायपाटन शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी तालेड़ा दिग्विजय सिंह व डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम ने सूचना पर रात को संजय सोनी के फार्म हाउस पर दबिश दी। जहां लाइट के उजाले में 13 व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। जिन्हें घेरा देकर पकड़ा गया। जमीन पर रखे बोट के और सभी की तलाशी में मिले कुल 197000 रुपये, 12 ताश की जोड़ी एवं 14 मोबाइल जप्त कर आरपीजीओ एक्ट के तहत सभी को गिरफ्तार किया गया।

इन्हें किया गिरफ्तार –

सरपंच ग्राम पंचायत तीरथ रणवीर सिंह (50) निवासी थाना बोरखेड़ा कोटा व वार्ड पार्षद बूंदी संजय शर्मा (45) निवासी कोतवाली बूंदी समेत थाना कोतवाली बून्दी निवासी नरेंद्र सेन (43), संजय सोनी (39), भानु सोनी (33), मुकेश शर्मा (42), विनोद शर्मा (46) व माणक चंद सोनी (50), थाना सदर बून्दी निवासी लोकेश शर्मा (46), शंभू सिंह (44) व आशीष विजय (48), थाना बोरखेड़ा कोटा शहर निवासी गोविंद सिंह (60) एवं थाना रामपुरा कोतवाली कोटा शहर निवासी हिमांशु दाधीच (52) को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *