मुकेश मीणा चौथी बार बने अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा जकड़ी बने महासचिव
31 मार्च, 2026 जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब लिमिटेड की प्रबंध कार्यकारिणी 2026-27 के लिए मुकेश मीणा अध्यक्ष और राजकुमार शर्मा जकड़ी महासचिव निर्वाचित हुए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा को 369, रोहित कुमार सोनी को 317, रुपेश टिंकर को 194 और अभय जोशी को 127 मत मिले।
महासचिव पद पर राजकुमार शर्मा जकड़ी को 430, रामेंद्र सोलंकी को 392, परमेश्वर शर्मा को 112 और अभय सिंह चौहन को 42 मत मिले।
वही उपाध्यक्ष ये दो पदों पर मोनिका शर्मा और पुष्पेंद्र सिंह राजावत निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस पद पर मोनिका शर्मा को 416 और पुष्पेंद्र सिंह राजावत को 399 मत मिले हैं।
उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर नमोनारायण अवस्थी ने 447 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस पद पर अनिल त्रिवेदी को 365 और शालिनी श्रीवास्तव को 166 वोट मिले हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि कार्यकारणी की दस पदों पर अनिता शर्मा, मतीश पारीक, निखिलेश शर्मा, छगनलाल शर्मा, विकास आर्या, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महंत संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर और धोली लाल मीणा निर्वाचित हुए हैं।

