खाटूश्याम फाल्गून मेला 2026 में ड्यूटी मजिस्ट्रेट हुए नियुक्त
19 फरवरी, 2026 सीकर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर श्री श्याम बाबा लक्खी मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है।

आदेशानुसार सेक्टर-1 में प्रथम पारी में प्रात:10 बजे से रात्रि 10 बजे तक भावना शर्मा अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सीकर , सत्यवीर सिंह उप पंजीयक सीकर, अमितेश मीणा, तहसीलदार निर्वाचन सीकर, फारूक अली खान तहसील लक्ष्मणगढ़, द्वितीय पारी में रात्रि 10 बजे से प्रात:10 बजे तक मोहर सिंह मीणा उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मणगढ़, बाबुलाल नायब तहसीलदार लक्ष्मणगढ़ को श्री श्याम मंदिर परिसर व मेला मजिस्ट्रेट कंट्रोल रूम, सैक्टर—2 में प्रथम पारी में प्रात:10 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजवीर यादव उपखण्ड अधिकारी नीमकाथाना, देवीलाल नायब तहसीलदार नीमकाथाना, जगदीश गौड़ सचिव यूआईटी सीकर, द्वितीय पारी में रात्रि 10 बजे से प्रात: 10 बजे तक सोमेन्द्र कुमार नायब तहसीदार दांतारामगढ़ में 75 फीट से लखदातार ग्राउण्ड तक का सम्पूर्ण क्षेत्र, सेक्टर 3 में प्रथम परी में प्रात: 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारती फूलफकर उपखण्ड अधिकारी रामगढ़ शेखावाटी, कैलाश पाल अतिरिक्त चार्ज नायब तहसीलदार रामगढ़ शेखावाटी, द्वितीय पारी में रात्रि 10 बजे से प्रात:10 बजे तक अनिल कुमार उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर, चन्द्र प्रकाश महर्षि जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी सीकर को लामियां तिराहा क्षेत्र लखदातार ग्राउण्ड तक, सेक्टर 4 में प्रथम पारी में प्रात:10 बजे से रात्रि 10 बजे तक ज्योत्सना खेड़ा उपखण्ड अधिकारी खण्डेला, रश्मि मीणा विकास अधिकारी प.स.धोद, पूजा नायब तहसील धोद, द्वितीय पारी में रात्रि 10 बजे से प्रात:10 बजे तक राहुल कुमार मल्होत्रा उपखण्ड अधिकारी धोद, हनुमान सहाय मीणा नायब तहसीलदार खण्डेला को चारण खेत ग्राउण्ड से केरपुरा तिराहा होते हुए रींगस रोड़ तक सम्पूर्ण डायवर्जन मार्ग तक के क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सेक्टर 5 में प्रथम पारी में प्रात:10 बजे से रात्रि 10 बजे तक विजेन्द्र पाल जिला रसद अधिकारी सीकर,रामचन्द्र गुजर तहसीलदार नेछवा, मानसिंह विाकस अधिकारी पं.स. नीमकाथाना, द्वितीय पारी में रात्रि 10 बजे से प्रात: 10 बजे तक भावेश धनवन्त उपखण्ड अधिकारी नेछवा, किशन लाल मीणा नायब तहसीलदार नेछवा को पॉवरग्रिड(लखदातार ग्राउण्ड रोड़ से) खाटूश्याम विकास सोसायटी, श्याम कुण्ड, कबुत चौक, रींगस रोड़ से तोरण द्वार मण्ढा चौराहा तक, बस स्टेण्ड तक का खाटू शहर का मध्य भाग। सैक्टर 6 में प्रथम पारी में प्रात: 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक दमयंति कंवर उपखण्ड अधिकारी फतेहपुर, रामनिवास मीणा नायब तहसीलदार फतेहपुर, द्वितीय पारी में भागीरथ यादव तहसीलदार सीकर, जनरेल सिंह विकास अधिकारी पिपराली पं.स. पिपराली को अलौदा तिराहा, दांता रोड़, पीडब्ल्यू चौकी, मंदिर के पीछे थाने के आस—पास का क्षेत्र अलोदा सड़क से दांता सड़क तक का सम्पूर्ण वाहन निर्गमन क्षेत्र में नियुक्त किया गया है।
सैक्टर 7 में प्रथम पारी में प्रात:10 बजे से रात्रि 10 बजे तक ज्वाला सहाय सहायक कलेक्टर द्वितीय मुख्यालय सीकर, रामनिवास नायब तहसीलदार पलसाना, द्वितीय पारी में रात्रि 10 बजे से प्रात:10 बजे तक अमीलाल मीणा तहसीलदार खण्डेला, हरिसिंह विकास अधिकारी पं.सं. खण्डेला को यातायात पार्किंग एवं मण्डा खाटू सड़क से रींगस खाटू सड़क के माध्य का सम्पूर्ण यातायात पार्किंग क्षेत्र में नियुक्त किया गया है।
सैक्टर 8 में प्रथम पारी में प्रात:10 बजे से रात्रि 10 बजे तक बृजेश कुमार उपखण्ड अधिकारी रींगस, कविता गोदारा सहायक कलेक्टर मु. प्रथम सीकर, सुभाष कुमार तहसीलदार पाटन, द्वितीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रात:10 बजे तक महेश ओला तहसीलदार रींगस, सुनिल ढाका विकास अधिकारी पं.स. श्रीमाधोपुर को रींगस खाटू मार्ग, मण्ढा मोड़ से सरगोठ एवं सम्पूर्ण रींगस कस्बा में नियुक्त किया गया है।
सैक्टर 9 में प्रथम पारी में प्रात:10 बजे से रात्रि 10 बजे तक भीमसेन सैनी तहसीलदार सीकर ग्रामीण, राजेन्द्र कुमार चौधरी सहायक निदेशक महिला एवं अधिकारिता विभाग सीकर, द्वितीय पारीमें रात्रि 10 बजे से प्रात: 10 बजे तक अभिषेक सिंह तहसीलदार नीमकाथाना,सुमित काजला अधीक्षक आई.टी.आई सीकर, हितेश चौधरी तहसीलदार फतेहपुर को पुलिस थाना, कबुतर चौक, गवाड चौक, मण्डा चौराहा, अस्पताल एवं अलौदा तिराहा तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
रिपोर्ट- राज कुमार शर्मा

