छात्राओं ने जनभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बांधी राखी
27 अगस्त, 2026 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जन भवन, लखनऊ की छात्राओं ने विशेष कार्याधिकारी, राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे सहित जन भवन, लखनऊ के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्यपाल की प्रेरणा से आयोजित यह कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता एवं पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रहा। कार्यक्रम ने आपसी स्नेह, सम्मान और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।

