Friday, August 14, 2026
Uttar Pradesh

मुस्लिम बंधु एक बार भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें – डॉ दिनेश शर्मा

13 अगस्त, 2026 लखनऊ/अम्बेडकरनगर। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मुस्लिम बंधुओं से कहा कि अभी तक वे भाजपा को हराने के लिए वोट करते रहे हैं अब एक बाद भाजपा को जिताने के लिए भी वोट करके देखें। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद किसी प्रकार से समाज के साथ भेदभाव नहीं किया है। मोदी सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन को भी बदला है।

अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए उन्होंने कहा यहाँ पर मौजूद हज़ारों मुस्लिम महिलाओं एवं नवजवानों के उत्साह को देखकर साफ़ है कि सरकार की नीतियों के परिणाम उन्हें रास आ रहे है। भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से निजात दिलाई है। कानून ने महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन जीने की आज़ादी दी है। भाजपा सरकार का ये कार्य वोट के लिए नहीं था।

सांसद डॉ शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार मुस्लिम समाज के हाथ में पेन और लैपटॉप  देकर उन्हें भी आगे बढ़ाना चाहती है ताकि वे भी अब्दुल कलाम की तरह देश का नाम ऊँचा कर सकें। इसके विपरीत विपक्षी दल उन्हें मात्र वोट बैंक ही बनाये रखना चाहते है।

तिरंगा यात्रा में मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों व युवाओं के उत्साह और उनके द्वारा लगाए जा रहे भारत माता के जयकारों, वंदे जय हिंद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के  गगनभेदी नारों ने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। लगभग 8000 मुस्लिम बंधुओं में से 6000 के आसपास उपस्थित पर्दा नशीन मुस्लिम महिला शक्ति का उत्साह देखने वाला था।

सांसद डॉ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा अब्दुल कलाम साहब को भारतीय जनता पार्टी के पूज्य अटल  बिहारी बाजपेयी जी ने राष्ट्रपति के लिए प्रस्तावित किया था, बीजेपी उन्हें दूसरी बार भी राष्ट्रपति बनाना चहती थी लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया विपक्षी दलों ने केवल मुस्लिमों को तुष्टिकरण के आधार पर वोट बैंक के रूप में देखा है जबकी बीजेपी ने उन्हें एक सम्मानित नागरिक के हैसियत से देखा है पीएम मोदी और सीएम योगी के सरकारी योजनाओं में किसी के साथ जाती और धर्म के आधार पर कोई भेद नहीं होता उन्होंने अपने लखनऊ में मेयर कार्यकाल की जीत में मुस्लिम मतदाताओं के भागीदारी का उल्लेख किया और कहा की 2027 के चुनाव में बहकावे में न आकर अल्पसंख्यकों के द्वारा भाजपा को जीताने के लिए खुलकर सामने आना होगा। उन्होंने सरकारी योजना में भेदभाव न होने का भी उल्लेख किया उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवाओं के हाथ में आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर की शिक्षा देना चाहती है भाजपा सरकार। बाद में लगभग 1 किलोमीटर लंबा यात्रा के रूप में निकाला गया जिसे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ दिनेश शर्मा द्वारा संबोधित किया गया।

इस अवसर पर किछौछा शरीफ, अंबेडकर नगर में सज्जादा नशीन सैयद अजीज अशरफ, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बासित अली, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जावेद मलिक, इस्माईल फारूकी, मुजाहिद जी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *